फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से रिहा होकर गुजरात पहुंचे 220 मछुआरे

Tue, 27 Dec 2016 08:08 PM IST
एजेंसी/ वडोदरा  
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर भारत पहुंचे 220 मछुआरे सोमवार देर रात गुजरात सरकार के मत्स्य विभाग के अधिकारियों को सौंप दिए गए। गुजरात सरकार के मत्स्य विभाग के अधीक्षक अशोक पटेल ने बताया कि इन मछुआरों को सद्भावना के कदम के तहत 25 दिसंबर को कराची के लांधी जेल से रिहा किया गया था। उन्हें सोमवार को वाघा सीमा पर सीमा सुरक्षा बल को सौंपा गया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन मछुआरों को गुजरात वापस लाने का इंतजाम करने के लिए विभागीय दल अमृतसर में मौजूद था। रिहा हुए मछुआरों में से एक गिर सोमनाथ जिले में ताद गांव के रमेश मकवाना ने कहा कि उन लोगों ने कभी भी पाकिस्तान द्वारा एक साथ 439 मछुआरों की रिहाई के बारे में नहीं सोचा था। यह आश्चर्य की बात थी। पांच जनवरी, 2017 को फिर से 219 मछुआरे रिहा किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कराची स्थित गैर सरकारी संगठन ईधी फाउंडेशन ने उन्हें कराची से विशेष ट्रेन से लाहौर लाने का इंतजाम किया। 

मकवाना ने रिहाई का मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष उठाने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी सहित अन्य को धन्यवाद दिया। मोदी ने यह मुद्दा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के समक्ष उठाया था। पाकिस्तानी जेल में गुजारे गए कठिन समय की बात करते हुए मकवाना ने कहा कि उन्हें बहुत तकलीफ हुई, क्योंकि करीब 100 मछुआरों को जेल के एक ही कमरे में रखा गया था। साथ ही वहां मच्छरों की भी दिक्कत थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें