पुणे की चंद्रनगर पुलिस ने एक आईटी इंजीनियर ड्रॉपआउट के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने मंगलवार रात को अपनी पूर्व प्रेमिका पर चाकू से वार किए। आरोपी की पहचान 25 साल के किरण शिंदे के तौर पर हुई है। वह थेरगांव का रहने वाला है और उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। उसके खिलाफ बुधवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
पीड़िता की पहचान 22 साल की विना पाटले के तौर पर हुई है। वह चंद्रनगर की रहने वाली है और उसपर चार बार चाकू से हमला किया गया। मंगलवार की रात को उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पाटले को ट्रैफिक पुलिसवाला अस्पताल लेकर पहुंचा। जांच के दौरान पता चला कि शिंदे पिछले पांच दिनों से किसी के भी संपर्क में नहीं था।
वरिष्ठ पुलिस इंसपेक्टर कृष्णा इंदलकर के अनुसार उसका दोस्त प्रकाश घापत चंद्रनगर और शिकायतकर्ता पाटले उसकी खोज में चंदननगर आए थे। मंगलवार की रात को साढ़ दस बजे शिंदे ने चाकू जैसे तेज हथियार से पाटले पर हमला किया। पुलिस के पास हमले वाले क्षेत्र के पास की सीसीटीवी फुटेज है।
इंदलकर ने कहा, 'शिंदे और पीड़िता पाटले एक आईटी कंपनी में बैक ऑफिस स्टाफ के तौर पर काम करते थे। दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए और उनमें प्यार हो गया। हालांकि बाद में शिंदे पाटले पर शक करने लगा जिसके बाद दोनों अलग हो गए। शिंदे के दोस्त घापत से पाटले ने उसे ढूंढने के लिए कहा। जब उसने ऐसा कर दिया तो शिंदे ने उसपर हमला कर दिया।'
इस घटना के बाद से घापत अभी भी सदमे में है। उसने कहा, 'मैं उसे निजी तौर पर जानता था। पिछले कुछ दिनों से उसका परिवार उसे ढूंढने की की काफी कोशिश कर रहा था लेकिन वह उन्हें नहीं मिला। उसके भाई ने मुझसे संपर्क किया और मैंने मदद की पेशकश की। वीना के साथ जो हुआ उससे मैं स्तब्ध हूं। वह मेरे साथ किरण के परिवार की मदद करने के लिए थी क्योंकि वह उसे काफी दिनों से ढूंढने की कोशिश कर रहे थे।'