फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद सत्र से एक दिन पहले संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने 16 जून को बुलाई सर्वदलीय बैठक

Thu, 13 Jun 2019 10:15 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रह्वाद जोशी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने 16 जून की सुबह सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक संसद संत्र शुरू होने से एक दिन पहले बुलाई गई है। 16 जून की शाम को ही संसद में एनडीए की बैठक होगी जिसमें सत्र के लिए रणनीति बनाने के लिए चर्चा की जाएगी। जोशी ने कहा, 'भाजपा संसदीय दल की कार्यकारी समिति की बैठक भी 16 जून की शाम को संसद में होगी।' यह बैठक संसद सत्र शुरू होने से एक दिन पहले होगी।

विज्ञापन

 

संसद सत्र के सुचारू संचालन में कांग्रेस का सहयोग मांगने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस संसदीय दल प्रमुख सोनिया गांधी से प्रह्लाद जोशी ने मुलाकात की। उनके साथ केंद्र मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और अर्जुन राम मेघवाल भी थे।

जोशी ने सोनिया के आवास में हुई बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, 'सोनिया गांधी के साथ हमारी बैठक बहुत सौहार्दपूर्ण रही। हमने संसद की सुचारू कार्यप्रणाली के लिए उनका सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि उन्हें (विपक्ष को) भी सत्ता पक्ष के सहयोग की आवश्यकता है। मैंने उन्हें बताया कि सरकार सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार है।'
विज्ञापन


संसद के सत्र से पहले, संसदीय मामलों पर मंत्रिमंडल की समिति ने शुक्रवार शाम को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर मुलाकात की। सिंह ने समिति की बैठक की अध्यक्षता की जिसके सदस्यों में गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं। 17वीं लोकसभा का पहला सत्र 26 जुलाई तक चलेगा और बजट पांच जुलाई को पेश होगा।

सूत्रों ने बताया कि जोशी का सोनिया गांधी के आवास पर जाना विपक्ष से तालमेल बैठाने की सरकार की कवायद का हिस्सा है। यह बैठक करीब 15 मिनट चली। जोशी ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद और लोकसभा में द्रमुक के नेता टी आर बालू से भी मुलाकात की।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें