आज 22 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी है। आज उपराष्ट्रपति तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगी। इसके साथ राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक होगी।
भाजपा का बूथ सम्मेलन
भाजपा संगठन की मजबूती के लिए बुधवार को हर बूथ पर सम्मेलन आयोजित करेगी। इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को ग्रेटर नोएडा में सभी 11 मंडलों की समीक्षा बैठक हुई। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
छत्तीसगढ़ सरकार की 53वीं मंत्रिपरिषद बैठक
छत्तीसगढ़ सरकार की 53वीं मंत्रिपरिषद बैठक बुधवार को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। बैठक में प्रदेश के विकास, प्रशासनिक निर्णयों और जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा किए जाने की संभावना है। सरकार कई महत्वपूर्ण विषयों पर कैबिनेट की मंजूरी ले सकती है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
कोयला मंत्रालय वार्षिक रिपोर्ट जारी करेगी
कोयला मंत्रालय बुधवार को नई दिल्ली में खदान बंदी पर वार्षिक रिपोर्ट जारी करेगा। आजादी के बाद पहली बार, स्वीकृत खदान बंदी योजनाओं के अनुसार 42 कोयला खदानों को वैज्ञानिक रूप से बंद किया गया है। यह रिपोर्ट इन बंद पड़ी खदानों की परिवर्तनकारी यात्रा को प्रस्तुत करती है।