फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : एक दिन में 21,907 नए मरीज, 24 घंटे मे 425 लोगों की मौत

Sun, 20 Sep 2020 01:10 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में हैं। शनिवार को एक दिन में 21,907 नए संक्रमित सामने आए हैं और बीते 24 घंटे में 425 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कोरोना से 32,216 लोग दम तोड़ चुके हैं।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक 12,88,015 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं जिसमें से 8,57,933 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। शनिवार को 23,501 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं। इससे राज्य में रिकवरी दर 72.22 फीसदी और मृत्युदर 2.71 फीसदी हो गई है।


फिलहाल, 2,97,480 सक्रिय मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है। राज्य में 18,01,180 लोग होम क्वारंटीन और 39,831 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं। जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 2,97,480 है।
विज्ञापन


मुंबई में 2211 नए संक्रमित, 50 की मौत
मुंबई में शनिवार को बीते 24 घंटे के दौरान 50 लोगों की मौत हो गई जबकि 2211 नए मरीज सामने आए। एशिया के सबसे बड़ी झुग्गी और सघन बस्ती में फिर कोरोना वायरस ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। शनिवार को धारावी में 25 नए कोरोना संक्रमित मिले। जबकि इससे पहले 11 सितंबर को सबसे ज्यादा 33 नए संक्रमित मिले थे। पिछले दस दिनों मे 179 नए मरीज मिल चुके हैं। इससे यहां कोरोना मरीजों की संख्या बढक़र 3018 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें