फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन को लेकर राहत की खबर: केंद्र सरकार ने कहा- दिसंबर तक टीके की 216 करोड़ खुराक होंगी उपलब्ध

Thu, 13 May 2021 10:05 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली

सार

केंद्र ने यह भी कहा कि रूस का कोविड-19 रोधी टीका स्पुतनिक-वी अगले सप्ताह तक उपलब्ध होने की संभावना है। नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल ने कहा कि भारत और देश के लोगों के लिए देश में पांच महीनों में दो अरब खुराक (216 करोड़) बनाई जाएंगी। टीका सभी के लिए उपलब्ध होगा।
 
विज्ञापन
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐसे में जब राज्य कोरोना वायरस के टीकों की कमी से जूझ रहे हैं, केंद्र ने गुरुवार को कहा कि अगस्त से दिसंबर के बीच पांच महीनों में देश में दो अरब से अधिक खुराक उपलब्ध कराई जाएंगी, जो पूरी आबादी का टीकाकरण करने के लिए पर्याप्त हैं।

विज्ञापन


केंद्र ने यह भी कहा कि रूस का कोविड-19 रोधी टीका स्पुतनिक-वी अगले सप्ताह तक उपलब्ध होने की संभावना है। नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा कि भारत और देश के लोगों के लिए देश में पांच महीनों में दो अरब खुराक (216 करोड़) बनाई जाएंगी। टीका सभी के लिए उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि अगले साल की प्रथम तिमाही तक यह संख्या तीन अरब होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अगस्त से दिसंबर के बीच कोविशील्ड की 75 करोड़ खुराक का उत्पादन अनुमानित है, जबकि कोवाक्सिन की 55 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा बायोलॉजिकल ई द्वारा 30 करोड़ खुराक, जायडस कैडिला 5 करोड़, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा नोवावैक्स की 20 करोड़ खुराक और भारत बायोटेक द्वारा उसकी नेजल वैक्सीन की 10 करोड़ खुराकें जबकि जेनोवा 6 करोड़ खुराक और स्पुतनिक-वी 15.6 करोड़ खुराक उपलब्ध कराएगी। नीति आयोग के सदस्य डॉ. पॉल ने यह भी कहा कि इनके अलावा दूसरी विदेशी वैक्सीन भी आ सकती हैं।

 
वैक्सीन डोज
कोवाक्सिन 55 करोड़
कोविशील्ड 75 करोड़
बायोलॉजिकल 30 करोड़
जायडस कैडिला डीएनए 5 करोड़
नोवावैक्स 20 करोड़
भारत बायोटेक नेजल वैक्सीन 10 करोड़
जेनोवा 6 करोड़
स्पुतनिक-वी 15.6 करोड़
कुल 216.6 करोड़


भारत बायोटेक दूसरी कंपनियों से लेगी मदद
डॉ. पॉल ने कहा कि मैं यह बताते हुए खुशी महसूस कर रहा हूं कि कोवाक्सिन की निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने वैक्सीन उत्पादन में दूसरी कंपनी की मदद लेने के लिए अपनी सहमति दे दी है। इसका निर्माण सिर्फ बीएसएल3 लैब में किया जा सकता है।

20 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट में गिरावट
इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी दी कि देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए केस में गिरावट दर्ज की गई है। 20 राज्यों सहित 187 जिलों में पिछले 2 सप्ताह से मामलों में कमी देखी जा रही है। अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि 24 राज्य ऐसे हैं जहां 15 फीसदी से अधिक पॉजिटिव केस हैं। 5 फीसदी से लेकर 15 फीसदी के बीच केस वाले 8 राज्य हैं, वहीं 4 राज्य ऐसे हैं जहां 5 फीसदी से भी कम पॉजिटिविटी रेट है।

जिलाधिकारिेयों के साथ बैठक करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना के ज्यादा केस लोड वाले जिलों के जिलाधिकारियों के साथ 18 और 20 मई को बैठक करेंगे। इस बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। 18 मई को 9 राज्यों के 46 डीएम के साथ बैठक होगी, वहीं 20 मई को 10 राज्यों के 54 जिलों के डीएम के साथ बैठक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें