पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो )
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस के कहर के कारण पूरे देश भर में लॉकडाउन लगा हुआ है। इस लॉकडाउन के कारण भारत की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इस कमजोर अर्थव्यवस्था से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी से आत्मनिर्भर भारत बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने 'लोकल' को 'ग्लोबल' बनाने का भी नारा दिया है। अब इसी आत्मनिर्भर भारत की थीम पर 211 कलाकारों ने एक खूबसूरत गीत को गाया है और पीएम मोदी ने इस गीत की प्रशंसा की है।
दरअसल सुर-सम्राज्ञी लता मंगेशकर ने एक ट्वीट किया और कहा नमस्कार। "हमारे आईएसआरए के बहुत गुणी 211 कलाकारों ने एक होकर आत्मनिर्भर भारत की भावना से प्रेरित इस गीत का निर्माण किया है, जो पूरे भारत की जनता को और हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी को हम अर्पण करते हैं।" उन्होंने इस "जयतु भारतम" गीत का लिंक भी साझा किया है।
उनके इस ट्वीट पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है, ''यह गीत हर किसी को उत्साहित और प्रेरित करने वाला है. इसमें आत्मनिर्भर भारत के लिए सुरों से सजा उद्घोष है।''