फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे: 21 वर्षीय युवक ने 10वीं की छात्रा को स्कूल में मारा चाकू, खुद भी खा लिया जहर, दोनों अस्पताल में भर्ती

Mon, 14 Mar 2022 04:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

पुणे के एक स्कूल में सोमवार को एक 21 वर्षीय युवक ने एक छात्रा को चाकू मार दिया और फिर खुद भी जहर खा लिया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे के वडगांव शेरी इलाके के एक स्कूल में सोमवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 21 वर्षीय युवक ने स्कूल परिसर में 10वीं कक्षा की एक लड़की पर चाकू से हमला कर दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने भी जहर खा लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त रोहिदास पवार ने बताया कि युवक ने इनामदार स्कूल के अंदर सुबह लगभह 10.45 बजे छात्रा को चाकू मारा। इसके बाद वह यहां से भाग कर अपने घर पहुंचा और वहां उसने जहर खा लिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों व अन्य ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी युवक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें