फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाणे : क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किए तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले 21 विदेशी

Thu, 23 Apr 2020 06:20 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को 21 विदेशी नागरिकों समेत कुल 25 लोगों को गिरफ्तार किया। इन लोगों ने कथित तौर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मार्च में हुए तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें उनका क्वारंटीन का समय पूरा होने के बाद गिरफ्तार किया गया। हालांकि, बाद में अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। 

विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन में हुआ मरकज कोरोना वायरस का एक प्रमुख हॉटस्पॉट बनकर उभरा था। इसके बाद सभी राज्यों की पुलिस ने ऐसे लोगों की तलाश करनी शुरू कर दी थी जिन्होंने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। सीनियर इंस्पेक्टर नितिन ठाकरे ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में 13 बांग्लादेशी और आठ मलयेशियाई नागरिक हैं जबकि चार स्थानीय हैं।

इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी को कौसा के तनवीर उलूम मदरसा ट्रस्ट और अत नदी उल फलाह में रहते हुए पाया गया था। एक अप्रैल को इन्हें शिल दइघर स्थित एक शिविर में क्वारंटीन किया गया था। गुरुवार को इनके क्वारंटीन की समय सीमा समाप्त हो गई और इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। चार स्थानीय लोगों को जिन्होंने इन्हें आश्रय दिया था, उन्हें भी गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद सभी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें जमानत मिल गई लेकिन निर्देश दिया गया कि वह देश छोड़कर न जाएं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें