फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2020: साल का आखिरी चंद्रग्रहण 30 नवंबर को, देश के अधिकतर हिस्सों में नहीं दिखेगा

Fri, 27 Nov 2020 03:01 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला रिसर्च टीम
विज्ञापन
चंद्र ग्रहण नवंबर 2020 - फोटो : ANI
विज्ञापन

साल 2020 का आखिरी चंद्रग्रहण 30 नवंबर को होने जा रहा है। यह पेनुब्रल ग्रहण होगा, जिसमें सूर्य से चंद्रमा पर सीधे जाने वाले प्रकाश का कुछ हिस्सा पृथ्वी की बाहरी परछाई रोकती है। इस दौरान चंद्रमा के 82 प्रतिशत हिस्से पर पृथ्वी की छांव सूर्य का प्रकाश रोकेगी, इससे चंद्रमा की चमक कुछ हल्की पड़ जाएगी।

विज्ञापन


भारतीय समय अनुसार यह ग्रहण दोपहर 1:04 बजे शुरू होकर शाम 5:22 बजे तक रहेगा। हालांकि इस दिन कार्तिक पूर्णिमा है, लेकिन ग्रहण के समय चंद्रमा क्षितिज से नीचे होने की वजह से देश में अधिकतर हिस्सों में इसे नहीं देखा नहीं जा सकेगा।

वहीं चंद्रोदय के समय देश के कुछ उत्तरी, मध्य और पूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों से इसके हल्के स्वरूप को देखा जा सकेगा। इनमें जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, पश्चिम बंगाल और सभी पूर्वोत्तर के राज्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें