फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Fri, 01 Mar 2019 08:21 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
थावर चंद गहलोत
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग ने गुजरात के भरूच में 260 लोगों को आठ घंटे के अंदर आधुनिक कृत्रिम अंग लगाकर सातवां गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन


सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत आने वाले विभाग ने पहले अन्य श्रेणियों में छह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। यह नया रिकॉर्ड बृहस्पतिवार को बनाया गया। गहलोत ने दीनदयाल दिव्यांग पुनर्वास योजना पर राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में कहा कि विभाग के लिए और हमारे देश के सभी दिव्यांगजन के लिए यह बहुत गौरवपूर्ण क्षण है। दुनिया भर के करीब 600 प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में भाग लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें