फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनावः कांग्रेस तेलंगाना में सभी 17 सीटों पर लड़ेगी चुनाव 

Thu, 21 Feb 2019 06:09 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कांग्रेस ने तेलंगाना में सभी 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तेलंगाना प्रभारी आरसी खुंटिया ने बुधवार को बताया कि इस संबंध में एक सिफारिश पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को मंजूरी के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल 7 दिसंबर को हुए विधानसभा चुनाव में प्रजाकुटमी (पीपुल्स फ्रंट) के बैनर तले कांग्रेस ने तेलगु देशम, सीपीआई और तेलंगाना जन समिति के साथ मिलकर लड़ा था। यह पूछे जाने पर कि आगामी लोकसभा चुनाव में टीडीपी, सीपीआई और टीजेएस के पास समर्थन के लिए जाएंगे तो खुंटिया ने कहा कि हम उनसे बातचीत कर रहे हैं।

हमारे उनसे अच्छे संबंध हैं और हम सभी से समर्थन की अपील करेंगे। टीजेएस अध्यक्ष एम कोदंदरम ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में समर्थन करने का अनुरोध किया है, लेकिन इस पर अंतिम निर्णय प्रदेश समिति लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें