फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2000 Rs Note Exchange: अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी पर की विवादित टिप्पणी, कहा- जनता सरकार से पूरी तरह निराश

Thu, 25 May 2023 06:16 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुर्शिदाबाद।

सार

अधीररंजन ने आगे कहा, देश की अर्थव्यवस्था पहले से ही गिरती जा रही है और उन्होंने स्थिति को और खराब करने के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी। - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीररंजन चौधरी ने दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने पर केंद्र की आलोचना करते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। मुर्शिदाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में अधीर रंजन चौधरी ने कहा, फिर अचानक उन्होंने (पीएम मोदी) ने 2,000 रुपये के नोट को बंद करने की घोषणा की।

विज्ञापन


इतना कहने के बाद उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। अधीररंजन ने आगे कहा, देश की अर्थव्यवस्था पहले से ही गिरती जा रही है और उन्होंने स्थिति को और खराब करने के लिए यह कदम उठाया है। अब 2000 रुपये के नोट बाजार में नहीं चलेंगे। जनता इस सरकार से पूरी तरह निराश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें