कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीररंजन चौधरी ने दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने पर केंद्र की आलोचना करते हुए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। मुर्शिदाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में अधीर रंजन चौधरी ने कहा, फिर अचानक उन्होंने (पीएम मोदी) ने 2,000 रुपये के नोट को बंद करने की घोषणा की।
विज्ञापन
इतना कहने के बाद उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। अधीररंजन ने आगे कहा, देश की अर्थव्यवस्था पहले से ही गिरती जा रही है और उन्होंने स्थिति को और खराब करने के लिए यह कदम उठाया है। अब 2000 रुपये के नोट बाजार में नहीं चलेंगे। जनता इस सरकार से पूरी तरह निराश है।