फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैवल एजेंट की ठगी का शिकार हुए 20 भारतीय सऊदी अरब में फंसे

Mon, 10 Jun 2019 05:00 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
ट्रैवल एजेंट की ठगी का शिकार हुए 20 भारतीय सऊदी अरब में फंस गए हैं। ये सभी पवित्र माह रमजान के दौरान सऊदी अरब उमराह करने गए थे। हैदराबाद निवासी शेख इब्राहिम ने बताया कि ट्रैवल एजेंट ने हमसे वादा किया था कि वह सऊदी अरब में सारी व्यवस्था करेगा। इसमें मक्का मदीना में ठहरना, खाना और भारत वापसी की टिकट शामिल था। इसके लिए उसने हम सब से 60-60 हजार रुपये लिए थे लेकिन उसने यहां हमारे पहुंचने के बाद कोई इंतजाम नहीं किया।
विज्ञापन


पैसों की कमी की वजह से इब्राहिम के पिता, मां और दादी भी सऊदी अरब में फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि हमने तेलंगाना सरकार से मदद की अपील की थी। इसके बाद वहां फंसे लोगों के मक्का इलाके में तेलंगाना स्टे हाउस में ठहरने की व्यवस्था की गई। 25 लोगों के समूह में से 5 लोग ही वापस आ सके हैं क्योंकि बाकी लोगों के पास वापसी का टिकट खरीदने के पैसे नहीं बचे हैं। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से इन लोगों की मदद करने की अपील की है क्योंकि इनमें से कई के वीजा की अवधि भी खत्म हो रही है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें