खुफिया विभाग को देश में धार्मिक स्थल और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आतंकी हमले के इनपुट मिले हैं। इसके बाद गृहमंत्रालय ने दिल्ली समेत सभी राज्यों के पुलिस प्रमुखों को सतर्क रहने के लिए पत्र लिखा है। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पढ़ें पूरी खबर-
यूपी में अलर्ट: 'आज और कल' तबाही मचा सकता है साइक्लोन 'फैनी', मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी
मौसम विभाग ने यूपी में दो से तीन मई लिए फैनी तूफान के लिए अलर्ट जारी किया है। फैनी तूफान तेजी से ओडिशा के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। ये न सिर्फ ओडिशा के लिए बल्कि यूपी के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। यूपी के कन्नौज सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ पूर्वी हवाएं 30 से 40 किलो मीटर चलने की अत्यधिक संभावना बताई गई है।
पढ़ें पूरी खबर-
अंतिम 169 सीटों को संघ ने बनाया नाक का सवाल, उतारी 80 हजार स्वयंसेवकों की फौज
लोकसभा चुनाव के अंतिम तीन चरणों के मतदान को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने नाक का सवाल बना लिया है। भाजपा को हर हाल में पुराना प्रदर्शन दोहराने में मदद करने के लिए संघ ने पश्चिम बंगाल सहित पार्टी के प्रभाव वाले नौ राज्यों में 80,000 वरिष्ठ और प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को मैदान में उतारा है।
पढ़ें पूरी खबर-
आम्रपाली ने घर खरीदारों को लूटा: सुप्रीम कोर्ट, आज की सुनवाई पर होगी नजर
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि आम्रपाली समूह ने हजारों घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी कर बेहद गंभीर अपराध किया है। न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और न्यायमूर्ति यूयू ललित की पीठ ने मंगलवार को कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि इस धोखाधड़ी के पीछे कितने ताकतवर लोग हैं, किसी को नहीं बख्शेंगे। सभी को आपराधिक मुकदमा झेलना होगा।
पढ़ें पूरी खबर-
श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर अब कॉनवॉय के दौरान नहीं रहेगा प्रतिबंध, आज से प्रभावी होगा आदेश
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने श्रीनगर-बारामुला नेशनल (एनएच-44) हाईवे पर सिविल ट्रैफिक पर लगाई पाबंदियों को पूरी तरह से हटा दिया है। अब रविवार या बुधवार को इस मार्ग पर नागरिक यातायात पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। यह आदेश वीरवार से प्रभावी होगा। श्रीनगर और उधमपुर के बीच पहले की तरह हाईवे पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
पढ़ें पूरी खबर-