फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर: राज्य में नहीं थम रही हिंसा; गोलीबारी में दो की मौत, पांच घायल, कई लापता

Tue, 30 Jan 2024 11:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो,इंफाल

सार

गोलीबारी में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। इसमें मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इतना ही नहीं, हिंसा में कुछ लोग लापता भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मणिपुर में हिंसा जारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में मंगलवार को एक बार फिर हिंसा भड़क उठी। मंगलवार को दो समूहों के बीच ताजा गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए। जबकि कई लोगों के लापता होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक इंफाल पश्चिम और कांगकोपकी जिले के सीमावर्ती कदंगबन गांव में हुई गोलीबारी मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों और घायलों को इंफाल लाया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्यप्त है और सुरक्षबल तलाशी अभियान चला रहे हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को करीब 12.30 बजे बेथेल के सामान्य क्षेत्र और सपेरमीना के अंतर्गत लाम्बुंग पहाड़ी में संदिग्ध मौतेई आंतकवादी, स्वयंसेवकों, वीबीआईजी, अरामबाई तेंगगोल्स और सदिग्ध कुकी आतंकवादियों सशस्त्र स्वयंसेवकों, एचबीआईजी गुटों में भारी गोलीबारी हुई। बंदूकधारियों ने लीमाखोंग के पास कदंगबन गांव में प्रवेश किया और 2 लोगों की हत्या कर दी, जबकि पांच अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए। इसमें दो मैतेई संदिग्ध आतंकवादियों स्वयंसेवकों, वीबीआईजी की मौत हो गई। 

गोलीबारी में पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। इसमें मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इतना ही नहीं, हिंसा में कुछ लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। इस बीच शवों और घायलों को इंफाल के रिम्स अस्पताल लाया गया है। शाम को तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने शव बरामद किए। घटना आज दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें