फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Fri, 01 Nov 2019 06:57 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है, यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन


आज से आपकी जिंदगी में होने जा रहे हैं यह बड़े बदलाव, क्या होगा असर
आज से आपकी जिंदगी में कई बड़े बदलाव होंगे। इसका असर आम लोगों के साथ ही बैंक ग्राहकों और कारोबारियों पर भी पड़ेगा। वहीं महाराष्ट्र में सरकारी बैंकों के समय में भी बदलाव होगा, जिससे बैंकिंग कार्य भी प्रभावित होगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल ने आज बुलाई पुरानी कैबिनेट की बैठक, कई बिंदुओं पर होगा मंथन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई कैबिनेट के गठन से पहले पुरानी कैबिनेट की बैठक बुलाई है। आज 11 बजे सीएम आवास में सभी पुराने मंत्री रह चुके चेहरे एकत्रित होंगे। गठबंधन सरकार में अकेले चलना सहज नहीं होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर

अमेरिका और चीन के बीच आज से फिर शुरू होगी व्यापार वार्ता
अमेरिका और चीन के शीर्ष व्यापार वार्ताकार आज फिर से बात करेंगे। चीन ने कहा है कि एपेक शिखर सम्मेलन को रद्द करने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इस सम्मेलन में दोनों देशों के नेताओं को मिलने की उम्मीद थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर

श्री करतारपुर साहिब के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, नहीं लगेगी कोई फीस, जानें प्रक्रिया
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के इच्छुक श्रद्धालु सभी सेवा केंद्रों में आज से रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। इसकी कोई फीस नहीं लगेगी। फतेहगढ़ साहिब की डीसी अमृत कौर गिल ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए सेवा केंद्रों में फार्म मुफ्त मिलेंगे और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी कोई फीस नहीं है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


स्थापना दिवसः हरियाणा ने 53 साल में हर क्षेत्र में गढ़े कीर्तिमान, यहां पढ़ें पूरी गौरवगाथा
पंजाब से अलग होकर हरियाणा प्रदेश बने हुए आज 53 साल पूरे हो गए हैं। एक नवंबर 1966 को हरियाणा का गठन होने के बाद प्रदेश के युवाओं ने विश्व पटल पर अपनी प्रतिभाओं से खेल, शिक्षा, सुरक्षा समेत तमाम क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पढ़े-लिखे किसानों की बदौलत खेती में भी काफी बदलाव देखा गया है, हालांकि पराली के धुएं का संकट अभी बरकरार है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

श्री कल्कि महोत्सव आज, राजनीतिक दिग्गज और संत आएंगे 
श्रीकल्कि महोत्सव में राजनीतिक दिग्गज और साधु संत आएंगे। शुभारंभ एक नवंबर को होगा। संभल जिले के एंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम में पांच नवंबर तक श्री कल्कि महोत्सव होगा। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।  महोत्सव में अतुल कृष्ण रामायणी प्रतिदिन एक बजे से शाम पांच बजे तक राम कथा कहेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने कसी कमर, आज आलाकमान से मिलेंगे कई नेता
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। नए प्रदेश अध्यक्ष के बनने के बाद पहली बार आज प्रदेश कांग्रेस के नेताओं सहित यूथ कांग्रेस के नेता व पार्टी के कई पदाधिकारी आलाकमान से मुलाकात करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें