फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरंगाबाद में ऑनर किलिंग !: गैर जाति के लड़के से शादी करने पर लड़की की हत्या, मां-बेटे गिरफ्तार

Mon, 06 Dec 2021 10:40 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

औरंगाबाद जिले में एक लड़की को गैर जाति के लड़के से विवाह करना भारी पड़ गया। लड़की के परिजनों ने रविवार की रात उसकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात परिजन थाने में पहुंचकर पुलिस के सामने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। औरंगाबाद जिले में एक 19 वर्षीय लड़की ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली। इससे नाराज उसकी मां और भाई ने रविवार की रात उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद मां-बेटे थाने पहुंकर पुलिस के सामने गुनाह भी कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 


शादी के बाद आशीर्वाद लेने आई थी मायका
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लड़की गांव के एक लड़के से प्यार करती थी और पिछले दिनों दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद लड़की अपनी मां से आशीर्वाद लेने मायके आई थी। लड़की की इस करतूत से मां बेहद खफा था। पांच दिसंबर की रात मां ने बेटे के साथ मिलकर बेटी की निर्मम हत्या कर दी। सुबह होते ही दोनों थाने पहुंचकर जुर्म कबूल कर लिया। बता दें कि ऑनर किलिंग का मतलब परिवार की मर्जी के विरुद्ध अपनी मर्जी से प्रेम विवाह करना होता है। ऐसे में परिजन बच्चों के खिलाफ खतरनाक कदम उठा लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें