फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: टेस्ट क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से खुश हैं अक्षर पटेल, बोले- यह मेरे सपनों का साल रहा है

Mon, 06 Dec 2021 09:29 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

टीम इंडिया के स्पिनर अक्षर पटेल ने अपने प्रदर्शन के लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि यह मेरे सपनों का साल रहा है। वर्ष 2021 में टेस्ट मैचों में अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अब तक 36 विकेट हासिल किए हैं। 
विज्ञापन
अक्षर पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिेकेट टीम के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल ने अपने पदर्शन को लेकर बयान दिया है। वह बीते कई टेस्ट मैचों में टीम इंडिया के लिेए बेहतर गेंदबाजी कर रहे हैं। भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करना उनके लिए एक सपना था जिसे उन्होंने वर्षों से कड़ी मेहनत करते हुए पाला था। अक्षर के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है कि उन्होंने इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी टॉप टीमों के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। मुंबई में साल का पांचवां टेस्ट मैच खेल रहे अक्षर अब तक 2021 में 36 विकेट ले चुके हैं। साल 2021 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले वह दुनिया के चौथे गेंदबाज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में 27 विकेट हासिल किए थे। अक्षर ने एक बयान में कहा कि यह मेरे सपनों का साल रहा है, मेरा लक्ष्य गेंदबाजी को और बेहतर करना है।

विज्ञापन


2021 मेरा ड्रीम ईयर

मुंबई में खेले जा रहे न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद अक्षर पटेल ने कहा, आप कह सकते हैं कि यह मेरे सपनों का साल रहा है, जिस तरह से मैंने इंग्लैंड श्रृंखला में गेंदबाजी की और अब न्यूजीलैंड श्रृंखला कैसे समाप्त हुई, बीच में आईपीएल था, इसलिए मैं कह सकता हूं कि यह वास्तव में मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से एक अच्छा वर्ष रहा है। मुंबई टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करने अलावा अक्षर पटेल ने पहली पारी में 52 और दूसरी इनिंग्स में 41 रन बनाए थे। इसके अलावा वह इस मुकाबले में अब तक तीन विकेट लिए चुके हैं। 

मेरी मेहनत का फल मिला

बातचीत के दौरान अक्षर पटेल ने आगे कहा, मेरा प्रयास है कि मैं सुधार करता रहूं और उन क्षेत्रों को देखूं जहां मुझे बेहतर करने की जरूरत है, इतने सालों में मैंने जितनी मेहनत की है, आखिरकार इस साल उसका फल मुझे मिला है। मुंबई टेस्ट की दोनों पारियों उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए दिखाया कि घरेलू मैदानों पर रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल की तिकड़ी आसानी से ऑलराउंडर्स की भूमिका निभा सकती है। अक्षर ने आगे कहा, मेरी बल्लेबाजी से मेरी टीम को फायदा हो रहा है और अगर आप देखते हैं कि मैं, जडेजा और अश्विन हरफनमौला के रूप में खेलते हैं, तो यह हमारे बल्लेबाजों पर थोड़ा दबाव डालता है, इसलिए यह एक अच्छा संकेत है, जब तक मैं योगदान देता रहूंगा यह मेरे और मेरी टीम दोनों के लिए अच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें