नमस्कार! आज है रविवार, 19 अप्रैल। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
आज 19अप्रैल 2026 को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। उपराष्ट्रपति आज से श्रीलंका के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। वहीं, आईपीएल में दो मुकाबले खेले जाएंगे।
गंगोत्री धाम के कपाट आज से खुलेंगे
गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 18 अप्रैल को गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा से गंगा जी भोगमूर्ति विग्रह डोली में सेना बैंड और ढोल दमाऊ के साथ दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। रात्रि विश्राम भैरव घाटी के भैरव मंदिर में करेंगी। फिर 19 अप्रैल सुबह सात बजे गंगोत्री धाम के लिए पैदल रवाना होगी।
आज है अक्षय तृतीया
आज अक्षय तृतीया है। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया तिथि का विशेष महत्व होता है। अक्षय तृतीया का त्योहार हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष अक्षय तृतीया की शुभ तिथि की शुरूआत 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर 20 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की पूजा और शुभ खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने का विशेष महत्व होता है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
आईपीएल में दो मुकाबले