फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus India Live: देश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, आज फिर आए 18 हजार से अधिक मामले, 108 की मौत

Sat, 06 Mar 2021 09:24 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में एक बार फिर 18 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं जिनमें से 108 लोगों की मौत हो गई और 14,234 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 

विज्ञापन


वहीं अब तक के कुल मामले की बात करें तो देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,11,92,088, स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,08,54,128, मृतकों की संख्या 1,57,656 और 1,80,304 सक्रिय मामले हैं।

नमूनों का परीक्षण
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में शुक्रवार तक कुल 22,06,92,677 नमूनों का परीक्षण किया गया। वहीं गुरुवार को 7,51,935 नमूनों का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन


कोरोना टीकाकरण
16 जनवरी से अब तक 1,94,97,704 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। बता दें कि एक मार्च से देश में कोरोना टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। इस चरण में 45 से 59 वर्ष के बीच के गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को भी टीका लगया जा रहा है। वहीं राहत की बात यह है कि अब यह टीका निजी अस्पतालों में भी उपलब्ध है।

आंकड़े के अनुसार भारत दुनिया का 5वां देश है जहां, सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं अमेरिका के बाद भारत इकलौता देश है जहां, हर दिन 10 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन का डोज दिया जा रहा है। अमेरिका में हर दिन 20 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन


देश में 240 लोग कोरोना के नए स्ट्रेन से पीड़ित
अब तक 240 मरीजों में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। ये नया स्ट्रेन बेहद खतरनाक और तेजी से फैलने वाला है और इसे लेकर भारत सरकार सतर्क हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें