कीरोन पोलार्ड द्वारा छह गेंद में लगातार छह छक्के खाने के बाद मिली करारी हार से अब श्रीलंका उबर चुका है। एंटिगा में भारतीय समयानुसार शनिवार तड़के खेले गए दूसरे टी-20 में मेहमानों ने वेस्टइंडीज को 44 रन से मात दी। अब रविवार को होने वाला आखिरी मुकाबला निर्णायक होगा।
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करतेे हुए श्रीलंका नेे 160 रन बनाए। धनुष्का गुणथलिका के 42 गेंदों में 56 रन और अकीला-हसरंगा सरीखे स्पिनर्स के बूते श्रीलंका अपनी पिछली हार का बदला ले पाई। वेस्टइंडीज की पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। 18.4 ओवर में 117 रन पर कैरेबियाई ऑलआउट हो गए।