फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : घर के बाथटब में डूबने से 18 महीने की मासूम बच्ची की मौत

Thu, 27 Jun 2019 11:53 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पालघर में 18 महीने की एक बच्ची की घर के बाथटब में डूबने से मौत हो गई। जब ये घटना हुई तब बच्ची की मां कूड़ा डालने के लिए घर से बाहर गई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस प्रवक्ता हेमंत कातकर ने बताया घटना उस समय हुई जब अवनी सोनावने नामक बच्ची सोमवार को विरार इलाके में अपने घर में अकेली थी। 

विज्ञापन


उस समय उसके पिता भी काम से बाहर गए हुए थे। कातकर ने बुधवार देर रात जारी विज्ञप्ति में कहा कि बच्ची घर में खेलते समय संभवत: बाथरूम की ओर गई होगी और पानी से भरे टब में गिर गई होगी जो उसकी मां ने उसे नहलाने के लिये भर रखा था। 

कातकर ने कहा कि बच्ची की मां कूड़ा डालकर जब घर लौटी तो बच्ची बाथटब में सिर के बल लेटी हुई थी। कातकर ने कहा कि बच्ची की मां ने उसे टब से बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें