फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में दूसरे दिन भी सांसदों का शपथ ग्रहण, सन्नी देओल ने कहा, 'भारत माता की जय'

Tue, 18 Jun 2019 05:04 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सन्नी देओल - फोटो : PTI
विज्ञापन
सत्रहवीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन भी नव निर्वाचित सांसदों के शपथ लेने का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, भाजपा सांसद मेनका गांधी, मुलायम सिंह यादव, शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल, अभिनेता से नेता बने सनी देओल, हेमा मालिनी समेत कई सांसदों ने सदस्यता की शपथ ली। लोकसभा स्पीकर नियुक्त होने जा रहे भाजपा सांसद ओम बिड़ला ने भी शपथ ली।
विज्ञापन

2 of 10
मुलायम सिंह यादव - फोटो : PTI
समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव शपथ के लिए अपने बेटे अखिलेश यादव के साथ आए। 79 वर्षीय मुलायम बीमार होने के कारण संसद में व्हीलचेयर पर आए थे। बीमार होने के कारण शपथ में उन्हें प्राथमिकता दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 10
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : PTI
भाजपा सदस्यों ने उस वक्त जमकर नारेबाजी की जब एआईएमआईएम पार्टी के नेता और हैदराबाद से सांसद चुने गए असदुद्दीन ओवैसी ने उर्दू में शपथ ली। भाजपा सांसदों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। 

4 of 10
संसद - फोटो : PTI
भाजपा के मेरठ से सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली। वहीं दो सदस्यों को दो बार शपथ लेनी पड़ी। अजमेर से भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी ने पहले संस्कृत में शपथ ली। लेकिन बाद में उन्होंने हिंदी में भी शपथ ली। ठीक ऐसा ही उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल के साथ भी हुआ, शपथ लेते समय उन्होंने कुछ शब्द छोड़ दिए थे, जिसके चलते उन्होंने दोबारा शपथ ली। 
विज्ञापन

5 of 10
राज्यवर्धन सिंह - फोटो : File Photo
पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, प्रणीत कौर, शशि थरूर और किरण खेर ने भी दूसरे दिन शपथ ली। 
विज्ञापन

6 of 10
सन्नी देओल - फोटो : PTI
अभिनेता से नेता बने सन्नी देओल ने अंग्रेजी में शपथ ली और 'भारत माता की जय' का नारा लगाया। वह गुरुदासपुर से भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए हैं। हालांकि शपथ लेते वक्त उन्होंने एक शब्द गलत बोल दिया था, जिसमें उन्होंने तुरंत सुधार भी किया। 
विज्ञापन

7 of 10
हेमा मालिनी - फोटो : PTI
मथुरा से दूसरी बार सांसद चुनी गईं हेमा मालिनी और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने भी शपथ ली। 

8 of 10
भगवंत मान - फोटो : PTI
सांसद भगवंत मान ने शपथ लेने के बाद 'इंकलाब जिंदाबाद' का नारा लगाया। वह पंजाब से आम आदमी पार्टी के टिकट पर लगातार दूसरी बार सांसद बने हैं। वहीं शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शपथ लेने के बाद 'वाहे गुरूजी का खालसा, वाहे गुरूजी दी फतेह' कहा। 

9 of 10
Shashi Tharoor - फोटो : File Photo
कांग्रेस नेता शिशि थरूर सोमवार को संसद में मौजूद नहीं थे, जब राहुल गांधी समेत केरल से चुने गए अन्य सांसदों ने शपथ ली थी। आज थरूर ने भी शपथ ली। 

10 of 10
कार्ति चिदंबरम - फोटो : PTI
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम स्पीकर्स गैलरी में बैठे नजर आए। उनके बेटे कार्ति चिदंबरम ने शपथ ली। बता दें सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, रक्षा मंक्षी राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत अन्य सांसदों ने शपथ ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next