बीते सोमवार को तमिलनाडू की राजधानी चेन्नई में कॉलेज के छात्र बस डे सेलिब्रेट कर रहे थे। इस दौरान छात्रों का एक बड़ा समूह बस की छतों और खिड़कियों पर लटककर सफर कर रहा था। इसी दौरान जब चालक ने जोर से ब्रेक लगाया तो छत पर सवार होकर जा रहे छात्र सड़क पर गिर गए।