फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू: दोस्त खींचते रहे सेल्फी पीछे डूब गया 17 साल का छात्र

Tue, 26 Sep 2017 01:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
- फोटो : TOI
विज्ञापन
नेशनल कॉलेज जयनगर का छात्र विश्वास रविवार को तालाब में डूब गया और उसके दोस्त ग्रुप सेल्फी खींचते रहे। घटना बंगलूरू से 40 किलोमीटर दूर रामनगर जिले के कनकपुरा के नजदीक की है। छात्र अपने एनसीसी कैडेट दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया हुआ था।
विज्ञापन


छात्र के डूबने की ये घटना दोस्तों की सेल्फी में कैद हो गई। इस फोटो में दोस्त सेल्फी के लिए पोज दे रहे हैं वहीं उनके पीछे उनका दोस्त तालाब में डूब रहा है। 17 साल के विश्वास के परिजनों ने घटना के बाद स्कूल के सामने उसका शव रखकर प्रदर्शन किया।

माता-पिता का आरोप है कि एनसीसी इंचार्ज प्रोफेसर गिरीश और शरद की लापरवाही की वजह से ये घटना हुई। स्कूल प्रबंधन ने जांच के बाद दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन


पढ़ें: लाल किले के पास सेल्फी लेते-लेते ही चोरी हो गया यूक्रेन के राजदूत का मोबाइल
विज्ञापन

हमने सेल्फी में डूबते हुए विश्वास की फोटो देखी

- फोटो : अमर उजाला
कंगलीपुरा पुलिस के मुताबिक विश्वास दक्षिण बंगलूरू के हनुमंतानगर में रहने वाले ऑटोरिक्शा ड्राइवर गोविंदराजू और सुनंदा का बेटा था। विश्वास के एक दोस्त के मुताबिक हम स्वीमिंग करने के बाद मंदिर की ओर जाने लगे तो हमने नोटिस किया कि विश्वास हमारे साथ नहीं है।

जिसके बाद हमने अपनी सेल्फी में डूबते हुए विश्वास की फोटो देखी। एक और छात्र के मुताबिक हमने घटना के बाद एनसीसी यूनिट चीफ प्रोफेसर गिरीश को घटना की जानकारी दी। जब तक हम वहां लौटे एक घंटा बीत चुका था। हमें विश्वास कहीं नहीं दिखाई दिया।

पुलिस के मुताबिक प्रोफेसर गिरीश मौके पर मौजूद थे, वहीं कॉलेज प्रशासन का दावा है कि कोई फैकल्टी मेंबर छात्रों के साथ नहीं था। घटना के बाद पुलिस ने विश्वास के शव को दोपहर 3.30 बजे बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि हिल ट्रैक के लिए 25 स्टूडेंट का ग्रुप यहां आया हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें