प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के फिलीपींस पर है। इस दौरान वे मंगलवार को 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री विभिन्न देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। इन मुलाकातों में आपसी संबंधों, क्षेत्रीय सहयोग और साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। (संबंधित खबर
यहां पढ़ें)
एसआईआर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है। बता दें कि सोमवार को कांग्रेस ने चुनाव आयोग के कामकाज और एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने पूछा है कि अहम फैसले किसने लिए और चुनाव आयुक्तों के बीच कितनी बार असहमति हुई। इन मुद्दों पर जवाब के लिए 48 सवालों की सूची दी गई है।
भाजपा का चिंतन बैठक
यूपी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर भाजपा मथुरा में दो दिवसीय चिंतन बैठक कर रही है। आज इसका दूसरा और आखिरी दिन है। इस महामंथन में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 50 दिग्गज शामिल है। (संबंधित खबर
यहां पढ़ें)
सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर बातचीत संभव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर मंगलवार से बातचीत शुरू होगी। सपा और कांग्रेस की कमेटियां आपस में एक-एक सीट पर तर्क के साथ मंथन करेंगी। फिर उनकी रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को जाएगी। इसके बाद सीटों की घोषणा होगी। कांग्रेस ने करीब 181 सीटों पर दावा करते हुए उनकी सूची सपा को सौंपी है। अब इन सीटों पर बातचीत शुरू होगी। (संबंधित खबर
यहां पढ़ें)
प्रारूप सूची का होगा प्रकाशन
चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश के ड्राफ्ट मतदाता सूची मंगलवार को जारी करेगा। इसकी प्रतियां मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके बाद बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) के साथ बैठक कर मतदाता सूची की जांच करेंगे। इसी दिन से दावे और आपत्तियां दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 16 दिसंबर तक चलेगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)