फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: उद्योग की परिभाषा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के नौ जज करेंगे सुनवाई, सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा

Tue, 17 Mar 2026 05:59 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है मंगलवार, 17 मार्च। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 17 मार्च 2026 को कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। इस दिन सुप्रीम कोर्ट में उद्योग की परिभाषा को लेकर सुनवाई होगी। कांग्रेस नेता सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। 

विज्ञापन

उद्योग की परिभाषा पर सुनवाई 

सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 के तहत 'उद्योग' शब्द की परिभाषा के विवादास्पद मुद्दे पर सुनवाई शुरू करने वाला है। इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली नौ न्यायाधीशों की पीठ करेगी। इस पीठ में न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना, न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता, न्यायमूर्ति उज्ज्वल भूयान, न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा, न्यायमूर्ति जोयमाल्य बागची, न्यायमूर्ति आलोक अराधे और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली शामिल हैं।

कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी पर सुनवाई
मध्य प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर टिप्पणी की थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हो सकती है। सुनवाई से पहले सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी चौथी स्टेटस रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत कर दी है।

सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा
कांग्रेस नेता सचिन पायलट मंगलवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। इस दौरान वे दोपहर 12.30 बजे भारत माता चौक, रायपुर 'मरेगा बचाओ संग्राम के तहत आयोजित "विधानसभा घेराव" कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 3 बजे राजीव भवन, 'प्रदेश कांग्रेस कनेक्ट सेंटर का उद्घाटन करेंगे।

 24 स्पीड पोस्ट सेवा की शुरुआत
डाक विभाग मंगलवार को 24 स्पीड पोस्ट सेवा की शुरुआत करेगा। इस सेवा का शुभारंभ केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी दोपहर 12:30 बजे नई दिल्ली के आकाशवाणी भवन के रंगभवन सभागार में करेंगे।  24 स्पीड पोस्ट सेवा के तहत तत्काल और समयबद्ध शिपमेंट के लिए अगले दिन वितरण की गारंटी दी गई है। पहले चरण में यह सेवा दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में उपलब्ध होगी। इसके साथ ही, 24 और 48 स्पीड पोस्ट सेवाएं समर्पित प्रोसेसिंग विंडो और प्राथमिकता वाले हवाई परिवहन के माध्यम से सुनिश्चित डी+1 और डी+2 वितरण समय-सीमा प्रदान करेंगी।

देहरादून में पेंशनर्स संगठन का धरना-प्रदर्शन
सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने गोल्डन कार्ड धारक पेंशनर्स की लंबित समस्याओं और चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान न होने पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के खिलाफ मंगलवार को प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। दरअसल,अगस्त 2025 से फरवरी 2026 तक के चिकित्सा बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। इसके कारण कई गंभीर बीमार पेंशनर्स आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
विज्ञापन

कल्पना चावला का जन्मदिन

आज कल्पना चावला का जन्मदिन है। उनका जन्म हरियाणा के करनाल में 17 मार्च 1962 को हुआ। उन्होंने पहली बार 1998 में अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। अपनी इस अंतरिक्ष यात्रा के दौरान कल्पना चावला ने 372 घंटे बिताए। उन्होंने  16 जनवरी 2003 को कोलंबिया फ्लाइट STS 107 से उड़ान भरी। लेकिन 1 फरवरी 2003 को कल्पना का अंतरिक्ष यान पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करते ही दुर्घटना ग्रस्त हो गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें