फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बंगाल में जिलेटिन से भरी 17 पेटियां बरामद, एनआईए ने शुरू की जांच

Wed, 12 Apr 2023 08:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

एनआईए पहले ही बीरभूम में विस्फोटक बरामदगी की घटना की जांच कर रही है। जांच टीम यह भी पता लगा रही है कि क्या इसका संबंध पिछली विस्फोटक बरामदगी से है या नहीं।
विज्ञापन
बरामद की गई जिलेटिन की छड़ें। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मुराई से भारी मात्रा में जिलेटिन की छड़ें बरामद हुई हैं। पुलिस ने एक कार से जिलेटिन की 17 पेटियां जब्त की हैं। इसमें 3700 जिलेटिन की छड़ें थीं। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है।एनआईए ने मामली की जांच शुरू कर दी है जबकि पुलिस ने विस्फोट की साजिश की आशंका जताई है। टीम इस बात की जांच कर रही है कि किसने ने विस्फोटकों से लदी गाड़ी को ईंट भट्ठे के पास छोड़ा। अभी तक गाड़ी के मालिक का पता नहीं लग पाया है। 

विज्ञापन


बीरभूम के आसपास के इलाकों में पत्थर खनन का काम होता है और उसके लिए विस्फोटक के इस्तेमाल होता है। सोमवार को मुराई के थाने के गुस्कीरा गांव के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि एक लाल रंग की कार लावारिस हालत में है। जब इसकी जांच की गई तो कार के अंदर से भारी मात्रा में जिलेटिन की छड़ें मिलीं।

गौरतलब है कि एनआईए पहले ही बीरभूम में विस्फोटक बरामदगी की घटना की जांच कर रही है। जांच टीम यह भी पता लगा रही है कि क्या इसका संबंध पिछली विस्फोटक बरामदगी से है या नहीं।एनआईए की टीम यह भी पता लगा रही है कि क्या खनन के लिए विस्फोटकों का इस्तेमाल किया जाना था या इसका मकसद विस्फोट की साजिश थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें