चित्तोड़गढ़ के मेवाड़ विश्वविद्यालय से जम्मू-कश्मीर के 16 छात्रों को निलम्बित कर दिया गया है। इन छात्रों के बीच भारत और वेस्टइडीज के मैच के बाद आपस में झगड़ा हो गया था।
कश्मीरी छात्रों ने कथित रूप से भारत विरोधी नारे लगाए थे और जम्मू के छात्रों ने विरोध किया था। इसके बाद पुलिस ने जम्मू और कश्मीर के पांच-पांच छात्रों को गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें चार दिन बाद जमानत पर छोड़ा गया।
अब मेवाड़ विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसी मामले में 16 छात्रों को 25 अप्रेल तक निलम्बित किया है। इनमें से सात जम्मू के और नौ कश्मीर के है। इन छात्रों से कहा गयाा है कि वे 25 अप्रेल को अपने अभिभावकों के साथ विश्वविद्यालय आएं।