फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का आगाज, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेलेने उतरेगी टीम इंडिया

Thu, 16 Jul 2026 06:02 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है गुरुवार, 16 जुलाई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 16 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय है। आज से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का आगाज होगा। वहीं, भारत इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगी।

विज्ञापन

जगन्नाथ रथ यात्रा का आगाज
भगवान जगन्नाथ की विश्वप्रसिद्ध रथ यात्रा 16 जुलाई से प्रारंभ होगी और 27 जुलाई तक विभिन्न पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न होगी। इस दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भव्य रथों पर विराजमान होकर श्रीमंदिर से गुंडिचा मंदिर तक यात्रा करेंगे। यह उत्सव श्रीमंदिर की परंपराओं और पंचांग के अनुसार आयोजित किया जाता है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। ओडिशा के पुरी शहर में हर साल आयोजित होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा, सनातन परंपरा के सबसे भव्य और आस्थावान उत्सवों में गिनी जाती है। ओडिशा के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में भी इससे जुड़े कार्यक्रम होते हैं। 

नोएडा आ सकती हैं राष्ट्रपति 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नोएडा आ सकती हैं। सेक्टर-121 स्थित जगन्नाथ मंदिर में उनका दर्शन का कार्यक्रम है। आज भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। जिला प्रशासन के अधिकारी बीते एक हफ्ते से मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य इंतजामों का जायजा ले चुके हैं। खुद डीएम मेधा रूपम ने मंदिर का दौरा करके और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।

मानसून सत्र की रणनीति बनाने साथ बैठेगा विपक्ष
विपक्षी दल संसद के मानसून सत्र की रणनीति को लेकर 10 जनपथ में सोनिया गांधी के आवास पर आज अहम बैठक करेंगे। इस बैठक को लेकर कहा जा रहा है कि मानसून सत्र के लिए विपक्ष को एक बैनर तले लाकर कांग्रेस का मकसद संयुक्त विपक्ष के साथ सरकार को घेरना और सरकार की दोनों सदनों में दो तिहाई बहुमत हासिल करने की मंशा पर ब्रेक लगाना है। सत्र के दौरान केंद्र को पेपर लीक, ई-20 यानी इथेनॉल मिश्रण और चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दों पर घेरने की तैयारी है।  

राजस्थान पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों से जुड़ी याचिका पर सुनवाई
राजस्थान हाईकोर्ट में पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में देरी को लेकर दायर अवमानना याचिका पर आज सुनवाई हो सकती है। इसी बीच राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कराने के लिए अतिरिक्त समय मांगते हुए हाईकोर्ट में संयुक्त आवेदन दायर किया है। आवेदन में OBC राजनीतिक आरक्षण के लिए चल रही 'ट्रिपल टेस्ट' प्रक्रिया और चुनावी कार्यक्रम पूरा करने में लगने वाले न्यूनतम 90 दिनों का हवाला दिया गया है।
 
विज्ञापन

भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की शृंखला का दूसरा मैच आज खेला जाएगा। ये मुकाबला कार्डिफ में शाम साढ़े पांच बजे शुरू होगा। शृंखला के पहले मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को छह विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अक्षर पटेल को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ दी मैच चुना गया था। अक्षर ने पहले गेंदबाजी में चार विकेट झटके। इसके बाद बल्लेबाजी में नाबाद 57 रन की पारी खेलकर भारत की जीत सुनिश्चित की। कप्तान शुभमन गिल सबसे ज्यादा 80 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें