फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: ताजमहल घूमने आई विदेशी महिला की साड़ी खुलने पर महिला कांस्टेबल ने निभाया अतिथि धर्म, देखें वीडियो

Wed, 15 Jul 2026 11:35 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

 Viral Video: सोशल मीडिया पर आगरा से यूपी पुलिस की एक महिला कांस्टेबल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अर्जेंटीना से ताजमहल घूमने आई एक विदेशी महिला की साड़ी खुलने पर कुछ ऐसा करती है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन
साड़ी खुलने पर विदेशी महिला की मदद को आगे आई महिला कांस्टेबल - फोटो : @Sachingupta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Up Police Female constable Help Argentina Foreign Woman: ताजमहल दुनिया के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है, इसलिए हर साल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों से लाखों पर्यटक इसे देखने आगरा पहुंचते हैं। सोशल मीडिया पर आगरा से यूपी पुलिस की एक महिला कांस्टेबल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अर्जेंटीना से ताजमहल घूमने आई एक विदेशी महिला की साड़ी खुलने पर कुछ ऐसा करती है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।

विज्ञापन

बता दें कि, कई विदेशी पर्यटक भारत आकर यहां के भारतीय पहनावे को अपनाने की कोशिश करते हैं. हालांकि, साड़ी जैसे पारंपरिक परिधान को पहनना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। ऐसा ही कुछ हुआ जब अर्जेंटीना से ताजमहल घूमने आई एक विदेशी महिला भारतीय परिधान साड़ी पहनकर स्मारक देखने पहुंची थी, लेकिन साड़ी बांधने का अनुभव न होने की वजह से चलते-चलते उसकी साड़ी खुलने लगी। इसी दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला कांस्टेबल गुड्डी देवी की नजर विदेशी महिला पर पड़ी और उन्होंने बिना देर किए उसके पास जाकर साड़ी ठीक से संभालने में मदद की।

Viral Video: होमवर्क न देने पर 4 साल के बच्चे ने स्कूल टीचर से पूछा ऐसा सवाल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते है कि, महिला कांस्टेबल पूरे सम्मान और सहजता के साथ विदेशी पर्यटक की मदद कर रही हैं, ताकि वह बिना किसी परेशानी के ताजमहल का का भ्रमण कर सके। मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

आगरा के ताजमहल से महिला कांस्टेबल के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है- अर्जेंटीना से ताजमहल देखने आई विदेशी महिला की साड़ी खुल गई। साड़ी बांधनी नहीं आने की वजह से वह खुद को असहज महसूस करने लगी। कांस्टेबल ने यह देखा विदेशी महिला की साड़ी संभाली।

Viral Video: लड़की ने सिर मुंडवाने वाले दावे पर तोड़ी चुप्पी, सच्चाई सामने आने के बाद लोगों ने की तारीफ

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग यूपी पुलिस की महिला कांस्टेबल गुड्डी देवी की जमकर सराहना कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा-  ऐसे छोटे-छोटे मानवीय व्यवहार ही भारत की मेहमाननवाजी और संस्कृति की असली पहचान हैं। वहीं कई यूजर्स ने लिखा कि, पुलिस का काम सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय लोगों की मदद करना भी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें