फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के बापटला में 15 साल के बच्चे को आग लगाई गई, अस्पताल में दम तोड़ा

Sat, 17 Jun 2023 06:34 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बापटला

सार

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, पुलिस ने कहा कि यह पता चला है कि मुख्य संदिग्ध का मृतक लड़के की बहन के साथ संबंध था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मुख्य संदिग्ध वेंकी (21) ने उसकी बहन को परेशान किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश में बहन के यौन उत्पीड़न का विरोध करना एक भाई को भारी पड़ गया। आंध्र प्रदेश के बापटला में 15 साल के बच्चे को चार लोगों ने कथित तौर पर आग लगा दी। पुलिस ने कहा कि लड़के ने बहन के यौन उत्पीड़न का विरोध किया था। पुलिस ने कहा कि बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक नाबालिग की पहचान उप्पलावरिपलेम अमरनाथ (15) के रूप में हुई है, सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (एसपी) वकुल जिंदल ने कहा कि जिला बापतला के राजोलु ग्राम पंचायत के चेरुकुपल्ली मंडल के 10वीं कक्षा के छात्र उप्पलावरिपलेम अमरनाथ (15) पर चार बदमाशों ने हमला किया। उसके साथ मारपीट करने के बाद बदमाशों ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। 

मरने से पहले बयान में अमरनाथ ने पुलिस को बताया कि उसे एक वेंकी नाम के लड़के ने तीन लोगों के साथ एक ट्यूशन सेंटर के रास्ते में रोका था। आगे अपने बयान में पुलिस को बताया कि हमला करने के बाद, समूह ने उसे आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, पुलिस ने कहा कि यह पता चला है कि मुख्य संदिग्ध का मृतक लड़के की बहन के साथ संबंध था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मुख्य संदिग्ध वेंकी (21) ने उसकी बहन को परेशान किया था। परिवार ने आरोप लगाया कि जब इसका विरोध किया तो, तो बहस शुरू हो गई, जिसके बाद उनके बीच लड़ाई हुई। पुलिस ने कहा कि वह परिवार के आरोपों की पुष्टि कर रही है।

पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें