फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 फीट लंबे किंग कोबरा को देख गांव में मचा हड़कंप

Mon, 20 Jun 2016 05:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
ओडिशा के बारीपाडा स्थित एक गांव में 15 फीट लंबे किंग कोबरा को देख हड़कंप मच गया। इस सांप को देखने के बाद गांव वालो ने वन विभाग को सूचना दी। यह गांव सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व के नजदीक है। वन विभाग ने सांप को पकड़ने के लिए गांव में एक टीम भेजी।
विज्ञापन


सांप पकड़ने वाले कृष्ण चंद्र ने बताया कि उन्हे सूचना मिली की 15 फीट से भी ज्यादा बड़ा सांप किंग कोबरा सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व जंगल के पास खण्डाबूड़ा गांव के एक घर में घुस गया है। उन्होंने फौरन अपने साथियों के साथ उस गांव की ओर रुख किया।

कृष्ण चंद्र ने बताया कि गांव वाले सांप को देखकर डरे हुए थे। वे लोग सांप को मारना चाहते थे लेकिन हमने गांव वालों को सांपों के ऊपर आक्रमण ना करने के लिए समझाया। अब तक हजारों सांप पकड़ चुके कृष्णचंद्र ने बताया कि इस तरह के अब तक के मात्र पांच फीट लंबा सांप ही उन्होंने पकड़ा है। उन्होंने बताया कि बाद में हमने उस सांप को सिमिलिपाल रिजर्व जंगल के अंदर जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें