फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: टी20 विश्वकप में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला, आरएसएस प्रमुख का गोरखपुर दौरा

Sun, 15 Feb 2026 06:10 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

नमस्कार! आज है रविवार 15 फरवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 15 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। रविवार को टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला है। इसके साथ ही आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का गोरखपुर दौरे पर हैं। 

विज्ञापन

विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला
टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को टूर्नामेंट का सबसे बहुप्रतिक्षित मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। कई दिनों तक चले ड्रामे के बाद पाकिस्तान ने इस मैच को खेलने की हामी भर दी। मुकाबला शाम सात बजे से कोलंबो के प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें अपने शुरुआती दो मैच जीत चुकी हैं। बेहतर रन रेट के चलते भारत इस ग्रुप में शीर्ष पर है। दिन के अन्य मुकाबलों की बात करें तो सुबह 11 बजे से मुंबई में वेस्ट इंडीज और नेपाल बीच मैच होगा।  दूसरा मैच दोपहर 3 बजे से अमेरिका और नामीबिया के बीच चेन्नई में खेला जाएगा।। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

महिला इमर्जिंग एशिया कप में भी भारत- पाकिस्तान आमने-सामने
इमर्जिंग महिला एशिया कप में भी भारत और पाकिस्तान रविवार को आमने-सामने होंगे। यह मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 12:30 बजे से बैंकॉक में खेला जाएगा। 

महिला क्रिकेट में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। भारतीय टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को सिडनी में खेलेगी। इसके बाद 19 फरवरी को कैनबरा और 21 फरवरी को एडिलेड में आखिरी टी20  मुकाबला खेला जाएगा। टी20 सीरीज के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज और एक टेस्ट मैच भी दोनों टीमों के बीच खेला जाना है। 

मोहन भागवत का गोरखपुर दौरा 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिन के गोरखपुर के दौरे पर हैं। वे रविवार 15 फरवरी की सुबह आठ बजे वह सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।(संबंधित खबर यहां पढ़ें)
 

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का हिमाचल दौरा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश के दो दिन के दौरे पर हैं। वे रविवार सुबह  9 बजे विजयपुर से ठाकुर राम सिंह हिस्टोरिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट नेरी हमीरपुर के लिए रवाना होंगे। यहां वे एक बैठक में भाग लेंगे। 

हथीन में हिंदू सम्मेलन
हरियाणा के हथीन में रविवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होना है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. राधारमण दास महाराज और मुख्य वक्ता आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश भैया जोशी रहेंगे। हिन्दू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर नई ऊर्जा और चेतना का संचार करना है। 

विज्ञापन

महाशिवरात्रि आज 
इस साल 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन शिव भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि इस दिन ही शिव और पार्वती का विवाह हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें