सुप्रीम कोर्ट की दो वर्चुअल अदालतें बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 15 मामलों की सुनवाई करेंगी। जरूरी मामलों की यह सुनवाई विडयो एप के जरिए होगी।सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड कार्यक्रम के तहत जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस सूर्यकांत व जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की दो पीठ इन अतिआवश्यक 15 मामलों की सुनवाई करेंगी।
इस सूची में किसी कोर्ट रूम का जिक्र नहीं है जिससे यह समझा जा सकता है कि जज अपने चैंबर से ही इन मामलों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग पर करेंगे। इन मामलों के वकीलों को भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश होने का निर्देश दिया गया है।