फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन पर चंद्रशेखर सख्त, कहा- घरों से बाहर निकलेंगे तो मजबूरी में देना होगा गोली मारने के आदेश

Tue, 24 Mar 2020 11:34 PM IST
Rajeev Rai इंडिया डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
के. चंद्रशेखर राव - फोटो : social media
विज्ञापन

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर सख्ती से निपटने की बात कही है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए रात के 12 बजे से 21 दिनों के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया। प्रधानमंत्री ने तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस पर लगाम लगाने के लिए लॉकडाउन को सख्ती से लागू करने के निर्देश दे दिए।

विज्ञापन


वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने इससे पहले अपने राज्य के लोगों से बाहर नहीं निकलने की अपील की, उन्होंने कहा, 'किसी  भी कीमत पर कोई भी सड़कों पर ना उतरे। किसी को कोई दिक्कत है तो वे 100 नंबर पर कॉल करें। गाड़ी आपके घर आकर आपकी मदद करेगी। राव ने लोगों से सहयोग करने की अपील की और साथ ही कहा कि अगर निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन देखते ही गोली मारने के आदेश देने पड़ेंगे या फिर सेना को बुलाना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने उन लोगों के पासपोर्ट जब्त करने के लिए भी कहा जो विदेशों से लौटने के बाद क्वारंटीन में नहीं रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 36 संक्रमित लोग पाए गए हैं और 19313 लोगों पर सरकार की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देश में मरने वालों की संख्या बढ़कर दस हो गई है, वहीं प्रभावितों की संख्या 500 के आंकड़ें को पार कर गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें