फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: शिप में फंसे 145 भारतीय सदस्यों को मुंबई के क्रूज टर्मिनल में उतारा गया

Thu, 23 Apr 2020 07:21 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
cruise (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस महामारी के कारण क्रूज जहाज पर फंसे 145 भारतीय क्रू मेंबर्स गुरुवार को मुंबई उतर गए। अधिकारियों के मुताबिक थाईलैंड से रवाना हुए इस क्रूज पर ये सभी सदस्स पिछले एक महीने से थे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि क्रूज शिप- मारिला डिस्कवरी के क्रू मेंबर्स मुंबई के अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल पर उतर गए।

मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (एमबीपीटी) के अध्यक्ष संजय भाटिया ने कहा कि ये क्रू मेंबर्स मुंबई, गोवा, हैदराबाद और देश के अन्य स्थानों से आते हैं। 

उन्होंने कहा, "क्रू मेंबर्स को अब अलग कर दिया गया है। इन सभी सदस्यों का कोरोना वायरस परीक्षण हुआ है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद, उन्हें घर भेजने या न भेजने का फैसला लिया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बाद 14 मार्च को सभी यात्री क्रूज जहाज से थाईलैंड उतर गए थे। भाटिया ने कहा कि नॉर्वे से जहाज 14 अप्रैल को मुंबई पहुंच गया था, लेकिन चालक दल को उतरने की अनुमति नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने केंद्र के सामने इस मामले को उठाया था। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस और इसी तरह के दूसरे जहाजों के क्रू-मेंबर्स के सदस्यों को शिप से उतरने के लिए दिशानिर्देश जारी किए थे।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें