फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: स्वतंत्र भारद्वाज के मामले में होगी सुनवाई, आज है हिंदी दिवस

Mon, 14 Sep 2026 06:00 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है सोमवार, 14 सितंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 14 सिंतबर 2026 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया है। पटियाला हाउस स्थित विशेष न्यायाधीश की अदालत में  स्वतंत्र भारद्वाज  के मामले में सुनवाई होगी। वहीं, मुख्यमंत्री योगी का प्रयागराज के दौरा पर रहेंगे। 

विज्ञापन

स्वतंत्र भारद्वाज  के मामले में सुनवाई
पटियाला हाउस स्थित विशेष न्यायाधीश की अदालत ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सीजेपी की कार्यकर्ता के पिता पर हमले के मामले में गिरफ्तार स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत याचिका पर सोमवार को विशेष न्यायाधीश (एससी-एसटी अधिनियम) की अदालत में सुनवाई होगी। वो फिलहाल न्यायिक हिरासत में है और उसकी हिरासत 21 सितंबर तक बढ़ाई जा चुकी है। 

तमिलनाडु को कावेरी विवाद पर सुनवाई

तमिलनाडु को कावेरी का पानी छोड़ने के आदेश के खिलाफ कर्नाटक की अपील पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। कर्नाटक सरकार कावेरी जल विनियमन समिति के आदेश के खिलाफ पुनर्विचार याचिका भी दायर करेगी।

जी-20 ऊर्जा मंत्रियों की बैठक

विद्युत तथा आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल 14 से 16 सितम्बर तक अमेरिका के ह्यूस्टन में होने वाली जी-20 ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। अमेरिका की जी-20 अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जी-20 देशों के ऊर्जा मंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा, किफायती ऊर्जा, अवसंरचना के विकास और मजबूत ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी का प्रयागराज दौरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ सोमवार को प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे।  मुख्यमंत्री शाम चार बजे हाईकोर्ट के क्रिकेट मैदान में आयोजित में शामिल होगे। बताया कि एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 सितंबर 2026 (बृहस्पतिवार) को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक हाईकोर्ट के क्रिकेट मैदान में ही संपन्न होगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ेंं)

विज्ञापन

आज है हिंदी दिवस

आज हिंदी दिवस है। दरअसल, 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसी ऐतिहासिक निर्णय की स्मृति में वर्ष 1953 से 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। हालांकि, हिंदी को भारत की राष्ट्रभाषा नहीं, बल्कि संविधान में संघ की राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। इस वर्ष हिंदी दिवस समारोह और छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन 14 और 15 सितंबर को मुंबई में प्रस्तावित है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें