कानपुर देहात के रूरा रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह 5:18 बजे सियालदाह-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12987 अप) के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए जिसमें से दो सूखी नहर में जा गिरे। शुक्र है कि हादसे में किसी यात्री की मौत नहीं हुई लेकिन 100 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। उनका इलाज कानपुर देहात के माती जिला अस्पताल और कानपुर के हैलट अस्पताल में चल रहा है। चार की हालत गंभीर है। हादसे के वक्त ट्रेन की स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटे थी। दुर्घटना की प्रारंभिक वजह पटरी का टूटना माना जा रहा है।
- ट्रेन डिरेलमेंट से दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग ठप हो गया। कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया
- 24 घंटे में रूट क्लियर होने की संभावना है। कानपुर देहात जिले में सवा महीने के भीतर यह दूसरा बड़ा रेल हादसा है
- इससे पहले 20 नवंबर को कानपुर देहात के पुखरायां स्टेशन के पास झांसी रूट पर इंदौर-पटना एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में 152 लोगों की मौत हुई थी और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे
- सियालदाह-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल के सियालदाह से राजस्थान के अजमेर तक आती-जाती है
- चीख पुकार सुन इलाकाई लोगों ने पहुंचकर यात्रियों की मदद की और उन्हें बोगियों से सुरक्षित निकाला
- तमाम घायल यात्री खुद ही डिब्बों से बाहर निकलने लगे, उस समय अंधेरा था लेकिन स्टेशन बगल में ही होने से रोशनी थी
- दोपहर 12:48 बजे डीजल इंजन लगाकर ट्रेन की सुरक्षित बचीं आठ बोगियों को अजमेर के लिए रवाना किया गया
- शाम को माती अस्पताल में भर्ती घायलों को भी कानपुर के हैलट अस्पताल शिफ्ट किया जाने लगा
- रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार और आंशिक रूप से घायलों को 25 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है
- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 50 हजार रुपये तथा मामूली रूप से घायलों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है
- सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस हादसे की जांच शुक्रवार और शनिवार को उत्तरी सर्किल, नई दिल्ली के सीआरएस शैलेश कुमार पाठक कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर करेेंगे
- सुबह 9:30 बजे डिप्टी सीटीएम ऑफिस में रेल हादसे के संबंध में जानकारी देने वाले प्रत्यक्षदर्शियों को भी बुलाया गया है
1/Personally monitoring the situation in wake of unfortunate derailment of Sealdah-Ajmer express near Kanpur— Suresh Prabhu (@sureshpprabhu) December 28, 2016
#WATCH Visuals of #SaeldahAjmer Exp train which derailed between Rura-Metha near Kanpur. 2 dead, 28 injured. Rescue and relief ops underway pic.twitter.com/gmhCJJCO7D
— ANI UP (@ANINewsUP) December 28, 2016
रेल मंत्री ने दिए जांच के आदेश
घटना के तुरंत बाद रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपुर्ण घटना है। मैं रेस्क्यू और राहत काम पर नजर रख रहा हूं। रेलवे के अफसरों को दुर्घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जख्मी लोगों को मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
Ppl who opted for additional insurance cover through e-ticketing,that is also available to them-A Saxena #SealdahAjmer Exp train derailment pic.twitter.com/YRldcOb3X8
— ANI (@ANI_news) December 28, 2016
Personally monitoring the situation in wake of unfortunate derailment of Sealdah-Ajmer express near Kanpur: Union Railway Min. Suresh Prabhu
— ANI UP (@ANINewsUP) December 28, 2016
#FirstVisuals 14 coaches of Train no 12988 Ajmer-Saeldah express derail near Kanpur. Several injured. Rescue team rushed to the spot. pic.twitter.com/2XW1OKiYzQ
— ANI UP (@ANINewsUP) December 28, 2016
#WATCH 14 coaches of Train no 12988 #AjmerSaeldah express derail near Roora (Kanpur, Uttar Pradesh). Several injured. pic.twitter.com/s3VRDUavlu
— ANI UP (@ANINewsUP) December 28, 2016
#SpotVisuals Several injured after 14 coaches of #AjmerSaeldah exp derail near Roora (Kanpur, Uttar Pradesh); rescue team rushed to the spot pic.twitter.com/ixkUQAXLnW
— ANI UP (@ANINewsUP) December 28, 2016