फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार आधारित आईडी कार्ड इस्तेमाल करेंगे एयरपोर्ट कर्मचारी 

Wed, 28 Dec 2016 07:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
airport
विज्ञापन
एयरपोर्ट्स की सुरक्षा कड़ी करने के क्रम में, समूचे देश में एयरपोर्ट के कर्मचारियों को आगामी एक जनवरी से आधार आधारित आई कार्ड इस्तेमाल करना होगा। प्रतिष्ठान के अंदर और बाहर जाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अनिवार्य एयरपोर्ट एंट्री पास (एईपी) हासिल करने के लिए आधार नंबर देना होगा।
विज्ञापन


केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) 1 जनवरी से इसे लागू करेगी। इससे पहले नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने उसके अनुरोध पर इस बाबत एक आदेश जारी किया था। सीआईएसएफ के महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा कि 1 जनवरी से एयरपोर्ट्स पर काम करने वाले व्यक्ति या कर्मचारियों के सभी एईपी आधार नंबर के आधार पर इस्तेमाल किए जा सकेंगे।

इस बाबत बनी एक समिति ने यह जरूरी किया है कि ये पास आधार नंबर के आधार पर ही इस्तेमाल किए जा पाएंगे। सीआईएसएफ वर्तमान में देश में 59 नागरिक एयपोर्ट्स की सुरक्षा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें