फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 13 साल के श्रेयस की रेस के दौरान गई जान, 10 दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन

Sun, 06 Aug 2023 05:33 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

रेस में पहले मोड़ को पार करते समय श्रेयस अपनी बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसे का शिकार हो गया। ट्रैक पर मौजूद एंबुलेंस से उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रफ्तार के शौक ने एक किशोर की जान ले ली है। बंगलूरू के 13 वर्षीय प्रतिभाशाली रेसर कोपाराम श्रेयस हरीश की मद्रास इंटरनेशनल सर्किट में एमआरएफ एमएमएससी एफएमएससीआई इंडियन नेशनल मोटरसाइकिल रेसिंग चैंपियनशिल के तीसरे दौर में हादसे कारण शनिवार को मौत हो गई। 10 दिन पहले ही श्रेयस ने अपना 13वां जन्मदिन मनाया था।

श्रेयस ने इस रेस के लिए क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में शनिवार सुबह ही पहला स्थान हासिल किया था। मुख्य रेस शुरू होने के तुरंत बाद पहले ही मोड़ पर श्रेयस की बाइक दुर्घटना की शिकार हो गई। इस दुखद घटना के बाद प्रतियोगिता के आयोजक मद्रास मोटर स्पोर्ट्स क्लब ने शनिवार के साथ ही रविवार को होने वाली अन्य रेस को भी रद्द कर दिया। हादसे में श्रेयस के सिर में गंभीर रूप चोट लगी थी, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बंगलूरू के केनश्री स्कूल के छात्र श्रेयस का जन्म 26 जुलाई, 2010 को हुआ था। उसने राष्ट्रीय स्तर की कई रेस जीती थीं। 

पहला मोड़ पार करते ही हुआ हादसा

विज्ञापन

रेस में पहले मोड़ को पार करते समय श्रेयस अपनी बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसे का शिकार हो गया। ट्रैक पर मौजूद एंबुलेंस से उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें