नवी मुंबई के खारघर में रविवार को अधिक गर्मी और लू के कारण 13 लोगों की मौत हो गई थी। कार्यक्रम में लाखों लोग शामिल हुए थे, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम एकनाथ शिंदे सहित कई नेता भी शामिल हुए थे। लेकिन खास बात यह है कि खारघर में मौसम विभाग की कोई लैब नहीं है, इस वजह से विभाग वहां अलर्ट जारी नहीं कर पाया। महाराष्ट्र सरकार की मांग पर विभाग ने 35 किलोमीटर दूर स्थित सांताक्रूज लैब के अनुसार खारघर के तापमान की संभावना जाहिर की थी, जो 34-35 डिग्री सेल्सियस था। घटना के बारे में समाज सेवक अप्पासाहेब धर्माधिकारी का कहना है कि कार्यक्रम में लोगों की मौत बेहद दुखद है। मेरी अपील है कि घटना का राजनीतिकरण न किया जाए।
नजदीकी लैब सांताक्रूज में स्थित
कई नेता हुए थे शामिल
महाराष्ट्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने खारघर में समाज सुधारक अप्पासाहेब धर्माधिकारी को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार प्रदान करने के लिए समारोह आयोजित किया था। इसके लिए विभाग ने आईएमडी से तापमान की जानकारी मांगी थी। जो विभाग ने 12 अप्रैल को दिया था। कार्यक्रम के दौरान लाखों लोग चिलचिलाती धूप में बैठे थे। आम जनता के अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे भी गर्मी में बैठे थे। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए वह भी रुमाल लेकर बैठे थे। पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस मौजूद थे।
4.5 डिग्री से अधिक तापमान होने पर हीटवेव का अलर्ट