फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैसूर में सड़क किनारे मिले 13 नरमुंड, खोपड़ी का राज जानने में जुटी पुलिस

Fri, 19 Jan 2018 08:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैंगलुरू
विज्ञापन
मैसूर में सड़क किनारे मिले 13 नरमुंड - फोटो : ANI
विज्ञापन
कर्नाटक में मैसूर पुलिस ने विजयनगर में शुक्रवार को सड़क किनारे 13 नरमुंड बरामद किए। बरामद की गई खोपड़ियां क्या वाकई इंसान की हैं इसकी परीक्षण की जा रही है। मामले की तफ्तीश के बाद पता चल पाएगा कि यह नरमुंड कितने पुराने हैं और शहर में इन्हें किसने फेंका और इसकी वजह क्या है। 
विज्ञापन


डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर एन विष्णुवर्धन ने कहा है कि, '13 नरमुंड मिले हैं जिनमें से तीन अन्य नरमुंडों से छोटी हैं। मामले की तफ्तीश जारी है।' उन्होंने कहा कि मामले को सुलझाने में फॉरेंसिक साइंस विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। 

पश्चिम मैसूर में रहने वाले लोग जब शुक्रवार की सुबह जागे तो इस खबर ने उन्हें सन्न कर दिया। कुछ लोग घटनास्थल के करीब रहते थे जिसकी वजह से यह खबर आग की तरह फैल गई। योगा नरसिंहस्वामी मंदिर रोड पर पोदर इंटरनेशनल स्कूल के नजदीक एक सड़क किनारे यह नरमुंड फेंके गए। 
विज्ञापन


सुबह के वक्त वहां से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद खोजी कुत्ते और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ जांच के लिए मौके पर बुलाए गए। 

पुलिस ने मामले का स्वत: संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह मैसूर में मेडिकल कॉलेजों से विजयनगर में नरमुंड मिलने के संबंध में जानकारी मांगेंगे। मैसूरू में दो मेडिकल कॉलेज हैं जहां पढ़ाई के लिए मानव कंकाल का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें