फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: गोवा की राजनीति पर 60 साल से 13-14 परिवारों का कब्जा, केजरीवाल ने सांवत पर लगाए परिवारवाद के आरोप

Sun, 05 Oct 2025 10:28 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

केजरीवाल ने कहा कि यह केंद्रीकरण केवल सत्ता तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि भारी खनन व्यवसाय, बड़े ठेके और जमीनें भी इन परिवारों के हाथ में हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा की राजनीति पर पारिवारिक वंशवाद का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले 60 वर्षों से राज्य की सत्ता केवल 13-14 परिवारों के हाथों में केंद्रित रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में CM प्रमोद सावंत अपनी पत्नी को चुनाव में उतारने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि गोवा में सत्ता और संसाधनों पर परिवारों का चक्र बना हुआ है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने आगे आरोप लगाया कि ये परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी सत्ता में बने रहने के लिए चुनाव लड़ते रहे हैं, जनता के हित की बजाय अपने निजी लाभ को प्राथमिकता देते हैं। आगे केजरीवाल ने कहा कि यह केंद्रीकरण केवल सत्ता तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि भारी खनन व्यवसाय, बड़े ठेके और जमीनें भी इन परिवारों के हाथ में हैं। जनता को अपने संसाधनों पर कोई अधिकार नहीं है। यही वजह है कि गोवा की राजनीति केवल कुछ परिवारों के स्वार्थ के लिए चल रही है। उन्होंने कहा कि यह समस्या सिर्फ बीजेपी में नहीं, बल्कि कांग्रेस में भी है। दोनों पार्टियां परिवारवाद के घेरे में हैं और बड़ी नीतिगत फैसलों में जनता की हिस्सेदारी नहीं है।

इस दौरान केजरीवाल ने गोवा में आप की सरकार बनाने का भी दावा दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों से विश्वास खो दिया है, और 2027 में आपअकेले सत्ता में आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें