फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बा: 12 साल की उम्र में इस हादसे की वजह से भरने लगा सड़क के गड्ढे

Mon, 03 Jul 2017 02:29 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
hyedrabad
विज्ञापन
हैदराबाद में एक 12 साल के बच्चे ने इंसानियत की बानगी पेश की है। ये किशोर इतनी सी उम्र में सड़क के गड्ढे भरने में लग गया है। जो काम राज्य सरकार को करना चाहिए उसे ये बच्चा खुद अकेले कर रहा है। गौरतलब है कुछ दिन पहले हैदराबाद में हब्सीगुदा रोड पर एक भयानक एक्सीडेंट हुआ।
विज्ञापन


इस दुर्घटना में कई लोगों ने अपनी जान गवां दी। इस सड़क पर एक्सीडेंट की घटनाओं के बढ़ने के चलते इस बच्चे ने खुद सड़क के गड्ढे भरने का बीड़ा उठाया। रवि तेजा नाम के इस बच्चे ने बताया कि वह इस सड़क के आसपास ही रहता है और आए दिन यहां सड़क दुर्घनटाओं को अपनी आंखों से देखता है।  Recently a family travelling on bike fell on road due to pothole.Don’t want anyone to die this way, will continue filling potholes:Ravi Teja pic.twitter.com/FmV5Mx4Ibi — ANI (@ANI_news) July 2, 2017 ऐसे में रवि को सबसे ज्यादा दुख तब हुआ जब इस सड़क पर एक परिवार के सभी सदस्य अपनी जान गवां बैठे। इन दुर्घटनाओं के पीछे की सबसे बड़ी वजह हब्सीगुदा सड़क पर मौजूद गड्ढों को बताया जा रहा है।  रवि ने बताया कि बाइक पर जा रहे एक परिवार की इस सड़क पर गड्ढें की वजह से मौत हो गई। मैं नहीं चाहता कि कोई और इस तरह मरे, इसलिए मैंने खुद इन गड्ढों को भरने का फैसला लिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें