फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पंजाब के अलग-अलग इलाकों से 12 आतंकी गिरफ्तार, पूजा स्थल पर हमला करने की बना रहे थे योजना

Sun, 28 May 2023 08:48 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीटीपी को अलकायदा का करीबी माना जाता है। पाकिस्तान में कई हमलों के लिए उन्हें दोषी माना गया है। टीटीपी ने 2008 में मैरियट होटल और 2009 में सेना मुख्यालय, सैन्य ठिकानों पर बमबारी का आरोप है। आतंकी संगठन ने 2014 में आर्मी पब्लिक स्कूल में भी हमला किया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान पुलिस(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस ने लाहौर सहित अन्य इलाकों से 12 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से नौ आतंकी तहरीक-ए-तालिबान से जुड़े हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आतंकी पूजा स्थल सहित अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। पंजाब पुलिस के काउंटर टेररिज्म विभाग ने आतंकियों की गिरफ्तारी के लिए पिछले सप्ताह पंजाब के अलग-अलग 54 इलाकों में कार्रवाई की थी।

आंतंकियों के पास से इतना सामान बरामद

विज्ञापन

पंजाब पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के बाद विभाग ने 12 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से नौ आतंकी टीटीपी से जुड़े हैं। दो सिपाह-ए-सहाबा के आतंकी है। जबकि, एक आतंकी इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) से जुड़ा हुआ है। गिरफ्तारी के बाद आतंकियों के पास से चार किलो विस्फोटक, एक आत्मघाती जैकेट, एक हाथ गोला, आठ डेटोनेटर, बारह फीट सुरक्षा फ्यूज तार, 9.28 फीट का प्राइमा कार्ड, चार पिस्टल, 20 गोलियां सहित कुछ पर्चे बरामद किए हैं। 

टीटीपी पहले भी कर चुका है हमला
तालिबान के एक आत्मघाती आतंकी ने 30 जनवरी को एक मस्जिद में घुसकर खुद को उड़ा लिया था, जिसमें 101 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि, 200 से अधिक लोग घायल हो गए थे। हथियारों से लैस टीटीपी आतंकियों ने पाकिस्तान के फरवरी में कराची पुलिस प्रमुख के कार्यालय में हमला कर दिया था। हालांकि, हमले में तीन आतंकी भी जवाबी कार्रवाई में मारे गए थे। इसके साथ दो पुलिस जवानों सहित कई लोग मारे गए थे।

इन हमलों में भी आरोपी है टीटीपी

विज्ञापन

टीटीपी को अलकायदा का करीबी माना जाता है। पाकिस्तान में कई हमलों के लिए उन्हें दोषी माना गया है। टीटीपी ने 2008 में मैरियट होटल और 2009 में सेना मुख्यालय, सैन्य ठिकानों पर बमबारी का आरोप है। आतंकी संगठन ने 2014 में आर्मी पब्लिक स्कूल में भी हमला किया था। हमले में 130 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें