मुंबई के जेजे मार्ग थाने के छह उप-निरीक्षक समेत 12 पुलिसकर्मी सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त अविनाश धर्माधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 में से आठ पुलिसकर्मियों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं होते हुए भी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से वहां के स्टाफ समेत आस-पास के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 711 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 35 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई है। अब संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 14,541 हो गई है, जबकि मरने वालों की कुल संख्या 583 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी है।