फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ADR: राज्यसभा के 12 फीसदी मौजूदा सांसद अरबपति, सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से

Fri, 18 Aug 2023 07:25 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ADR: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच (एनईडब्ल्यू) ने 233 राज्यसभा सांसदों में से 225 के आपराधिक, वित्तीय और अन्य पृष्ठभूमि विवरणों का विश्लेषण किया है।
विज्ञापन
सांसदों का खूब हुआ आर्थिक विकास, दागी उम्मीदवारों को मिला टिकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा के मौजूदा सदस्यों में से 12 फीसदी अरबपति हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सांसदों की है। सांसदों की औसत संपत्ति 80.93 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, करीब 75 सदस्यों पर आपराधिक मामले दर्ज है। यह खुलासा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) के ताजा विश्लेषण में हुआ है।

विज्ञापन




 

एडीआर और नेशनल इलेक्शन वॉच (एनईडब्ल्यू) ने 233 राज्यसभा सांसदों में से 225 की आपराधिक और आर्थिक पृष्ठभूमि का विश्लेषण किया, जो उनकी तरफ से अपने हलफनामे में दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश के 11 सांसदों में से पांच (45 फीसदी), तेलंगाना के 7 सांसदों में से तीन (43 फीसदी), महाराष्ट्र के 19 सांसदों में तीन (16 फीसदी), दिल्ली के तीन सांसदों में से एक (33 फीसदी), पंजाब के 7 सांसदों में से दो (29 फीसदी), हरियाणा के 5 सांसदों में से एक (20 फीसदी) और मध्य प्रदेश के 11 में से दो (18 फीसदी) सांसदों की संपत्ति 100 करोड़ से अधिक है।

अगर राज्यवार सांसदों की कुल संपत्ति को जोड़ा जाए तो तेलंगाना सबसे आगे है। विश्लेषण में शामिल तेलंगाना के सात संसद सांसदों की कुल संपत्ति 5,596 करोड़ रुपये है और आंध्र के 11 सांसदों के पास कुल 3,823 करोड़ की संपत्ति है। उत्तर प्रदेश के 30 सांसदों की कुल संपत्ति 1,941 करोड़ है। जिन 225 सांसदों के हलफनामे का विश्लेषण किया गया है उनमें से 75 (33 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की जानकारी दी है।

बीपी सारिथ सबसे अमीर
तेलंगाना से सांसद डॉ. बीपी सारिथ सबसे अमीर हैं। इनके पास 5300 करोड़ की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर एएरामा रेड्डी हैं, उनकी कुल संपत्ति 2577 करोड़ है। तीसरा नंबर सपा सांसद जया बच्चन का है, जिनकी कुल संपत्ति 1001 करोड़ रुपये हैं। वहीं, सबसे कम संपत्ति आम आदमी पार्टी के पंजाब से सांसद संत बलबीर सिंह के पास केवल तीन लाख रुपये की संपत्ति और नकदी है। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 41 सांसदों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले होने की जानकारी दी है और दो सदस्यों ने बताया है कि उनके खिलाफ हत्या से संबंधित मामले दर्ज हैं। चार पर महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामले दर्ज हैं। इन चार में से एक सांसद राजस्थान से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य केसी वेणुगोपाल हैं, जिन पर बलात्कार (आईपीसी धारा 376) से संबंधित मामला दर्ज है।
विज्ञापन

राजद में सबसे अधिक दागी
  • भाजपा : 85 सांसदों में से 23 (27%)
  • कांग्रेस : 30 सांसदों में से 12 (40%)
  • तृणमूल कांग्रेस : 13 में से 4 (31%)
  • राजद : छह में से 5 (83%)
  • माकपा : 5 सांसदों में से 4 (80%)
  • आप : 10 सांसदों में से 3 (30%)
  • वाईएसआरसीपी : 9 में से 3 (33%)
  • एनसीपी : 3 सांसदों में से दो (67%)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें